गेसर ( Geyser ), गर्म जल स्रोत ( Hot Spring एवं काल्डेरा

 गेसर ( Geyser ) एवं गर्म जल स्रोत ( Hot Spring ) 

गेसर ( उष्णोत्स )  एक प्रकार का पानी का चश्मा या  गर्म जल स्रोत होते है, जिनसे अवकाश के बाद गर्म जल तथा वाष्प तीव्रता से निकला करती है I कभी कभी इनकी उच्चाई सैकड़ो फीट तक की होती है I 

गेसर तथा गर्म जल स्रोत ( Hot Spring ) समान होते है, परन्तु एक से नहीं होते है I गर्म जल स्रोत से वाष्प तथा गर्म जल निरंतर निकला करता है I इनकी क्रिया में किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं पाया जाता है I गर्म जल स्रोत ( Hot Spring ) का सम्बन्ध पृथ्वी के आन्तरिक भाग से होता है जबकि गेसर का सम्बन्ध ज्वालामुखी क्रिया से होता है I 

                             Old Faithful Geyser


विश्व में स्थित प्रमुख गेसर  

विश्व भर में लगभग एक हजार से अधिक गेसर है और इनमे से आधे संयुक्त राज्य अमेरिका के येलो स्टोन नेशनल  पार्क में स्थित है I विश्व के गेसर मुख्यत: 5 देशो संयुक्त राज्य अमेरिका ( USA ), आइसलैंड, चिली, न्यूजीलैंड एवं रूस में पाये जाते है I  विश्व के कुछ प्रमुख गेसर इस प्रकार है -

1. संयुक्त राज्य अमेरिका के येलो स्टोन नेशनल  पार्क में स्थित ओल्ड फेथफुल गेसर, कासल गेसर  तथा एक्सेलिसयर गेसर , ग्रेट फाउन्टेन, स्टीमर बोट गेसर 

2. न्यूजीलैंड में स्थित लेडी नॉक्स गेसर, ताओपो एवं वेइमंगु 

3. आइसलैंड का ग्रेट गेसिर एवं स्ट्रोकुर

                                स्ट्रोकुर गेसर आइसलैंड

4. चिली में स्थित एल टैटीयो

5. रूस में स्थित डोलिना गेइसरोव

संयुक्त राज्य अमेरिका के येलो स्टोन नेशनल  पार्क में स्थित स्टीम बोट गेसर विश्व का सबसे लम्बा सक्रिय गेसर है I 



क्रेटर एवं काल्डेरा 
ज्वालामुखी के उद्भेदन के समय जो उसका मुख होता है उसे क्रेटर कहते है I जब ज्वालामुखी का उद्गार अत्यधिक तीव्र होता है, तो क्रेटर का मुख चौड़ा हो जाता है I इसे ही काल्डेरा की संज्ञा दी जाती है I    काल्डेरा का निर्माण क्रेटर के धंसाव अथवा ज्वालामुखी के विस्फोट उद्भेदन से होता है I इसका व्यास क्रेटर से बहुत अधिक होता है I जापान में स्थित में आसो काल्डेरा I

                                  Caldera

इन्हें भी पढ़े -

सुपर काल्डेरा 
अत्यधिक विस्तृत काल्डेरा को सुपर काल्डेरा कहा जाता है I इस काल्डेरा में जब जल भर जाता है तो उसे सुपर काल्डेरा लेक कहा जाता है I इंडोनेशिया की टोबा लेक तथा संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)  की क्रेटर लेक सुपर काल्डेरा का उदहारण है I 
                           Super Caldera Lake 

भारत में महाराष्ट्र राज्य के बुलडाना जिले में स्थित लोनर झील ज्वालामुखी निर्मित्त झील है I 

                          Lonar Lake Maharashtra

घोंसलादार काल्डेरा ( Nested Caldera )
जब काल्डेरा के अंतर्गत पुनः ज्वालामुखी का उद्गार होता है, तो नए शंकु का निर्माण होता है I इन शंकुओं के विस्फोटक विनाश से घोंसलादार काल्डेरा ( Nested Caldera ) का निर्माण होता है I 



उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

समुद्री तट ( Sea Coast )

धुँआरे ( Fumaroles )

विश्व के प्रमुख देशो/स्थानों के पुराने एवं नये नाम