भारतीय इतिहास - आधुनिक भारत (Morden India)
भारतीय इतिहास - आधुनिक भारत से संबन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
1. महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले थे ।
2. महात्मा गाँधी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था ।
3. महात्मा गाँधी को सर्वप्रथम महात्मा गुरु देव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने कहा था ।
4. अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना महात्मा गाँधी के द्वारा की गयी थी ।
5. ए. ओ. हयूम को हरमिट ऑफ शिमला कहा जाता है ।
6. फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना 1939 मे सुभाष चन्द्र बोस के द्वारा की गयी थी ।
7. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस की स्थापना लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल मे 28 दिसम्बर 1885 को हुई थी ।
8. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस का जनक ए. ओ. हयूम था ।
9. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस की पहली महिला अध्यक्षा एनी बेसेंट थी ।
10. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्षा श्रीमति सरोजिनी नायडू थी ।
11. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस का प्रथम सम्मेलन बम्बई मे आयोजित किया गया तथा इसके प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे ।
12. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयबजी थे ।
13. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के पहले अंग्रेज़ अध्यक्ष जॉर्ज यूले थे ।
14. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस का प्रथम विभाजन 1907 मे सूरत मे हुआ । इस सम्मेलन की अध्यक्षता रास बिहारी बोस के द्वारा की गयी थी ।
15. दादा भाई नौरोजी द्वारा धन की निकासी का सिद्धांत दिया गया ।
16. ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित होने वाले पहले भारतीय दादा भाई नौरोजी थे ।
17. महात्मा गाँधी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के एक मात्र सम्मेलन बेलगाँव सम्मेलन (1924) की अध्यक्षता की गयी थी ।
18. भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस ने अपने 1929 के लाहौर अधिवेशन मे पूर्ण स्वराज का लक्ष्य रखा था ।
19. 1 अगस्त 1920 को महात्मा गाँधी द्वारा असहयोग आन्दोलन का प्रारम्भ किया गया ।
20. 5 फरवरी 1922 को महात्मा गाँधी द्वारा चौरी-चौरा काण्ड के बाद असहयोग आन्दोलन को वापस ले लिया गया ।
21. चौरी-चौरा नामक स्थान गोरखपुर मे स्थित है ।
22. 1 जनवरी 1923 को मोती लाल नेहरू एवं चितरंजन दास द्वारा कॉंग्रेस को छोड़ कर स्वराज पार्टी की स्थापना की गयी ।
23. भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त का सम्बन्ध लाहौर षड्यंत्र केस से है ।
24. अरविन्द घोष का सम्बन्ध अलीपुर षड्यंत्र केस से है ।
25. सूर्यसेन का सम्बन्ध चटगाँव शस्त्रागार लूट से है ।
26. मुस्लिम लीग द्वारा 22 दिसम्बर 1939 को मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर मुक्ति दिवस के रूप मे मनाया गया
27. मुस्लिम लीग द्वारा 16 अगस्त 1946 को प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस के रूप मे मनाया गया ।
28. 3 जून 1947 को माउन्ट बेटन द्वारा भारत विभाजन की घोषणा की गयी । जिसे जून थर्ड प्लान एवं बेटन प्लान कहा जाता है ।
29. 19 फरवरी 1946 को मुम्बई मे INS तलवार जहाज के सैनिको द्वारा विद्रोह कर दिया गया । जिसे नौ-सैनिक विद्रोह कहा जाता है ।
30. तीनों गोलमेज़ सम्मेलन के समय इग्लैंड का प्रधानमंत्री रैमजे मैकडोनाल्ड था ।
31. डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा तीनों गोलमेज़ सम्मेलन मे भाग लिया गया था ।
32. महात्मा गाँधी द्वारा केवल दूसरे गोलमेज़ सम्मेलन मे भाग लिया गया ।
33. महात्मा गाँधी दूसरे गोलमेज़ सम्मेलन मे भाग लेने के लिय INS राजपूताना जहाज से इंग्लैंड गये थे ।
34. 23 मार्च 1931 को लॉर्ड इरविन के कार्यकाल मे भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फाँसी दे दी गयी थी ।
35. 12 मार्च 1930 को महात्मा गाँधी द्वारा अपने 79 समर्थको के साथ साबरमती आश्रम से 322 किमी. दांडी यात्रा को प्रारम्भ किया ।
36. 6 अप्रैल 1930 को दांडी पहुँच कर महात्मा गाँधी द्वारा नमक कानून तोड़ा गया और सविनय अवज्ञा आन्दोलन का शुभारंभ किया ।
37. वेलेंटाइन शिरोल द्वारा बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशान्ति का जनक कहा है ।
38. बाल गंगाधर तिलक ने शिवाजी महोत्सव एवं गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया ।
39. बाल गंगाधर तिलक द्वारा गीता रहस्य पुस्तक लिखी गयी ।
40. बाल गंगाधर तिलक ने अगरकर के सहयोग से मराठा (अँग्रेजी मे) एवं केसरी (मराठी मे) पत्रो का सम्पादन किया ।
41. 19 मार्च 1919 को रॉलेट एक्ट पारित किया गया, जिसे काला कानून कहा जाता है ।
42. रॉलेट एक्ट को बिना अपील, बिना वकील एवं बिना दलील का कानून भी कहा जाता है ।
43. 10 नवम्बर 2019 को रॉलेट एक्ट के विरोध मे पंजाब मे डॉ. सत्यपल एवं सैफुद्दीन किचलु को अमृतसर मे गिरफ्तार कर लिया गया ।
44. रॉलेट एक्ट एवं डॉ. सत्यपल एवं सैफुद्दीन किचलु की गिरफ्तारी के विरोध मे अमृतसर के जलियाँवाला बाग मे लगभग 20,000 लोग एकत्रित हुए ।
45. जनरल ओ. डायर ने जलियाँवाला बाग मे एकत्रित लोगो पर गोलियाँ चलवा दी । जिससे हजारो लोग हताहत हुए ।
46. जलियाँवाला बाग हत्याकांड के विरोध स्वरूप वाइसराय की कार्यकारिणी के भारतीय सदस्य शंकरन नायर ने त्यागपत्र दे दिया एवं रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा सर की उपाधि लौटा दी गयी ।
47. जलियाँवाला बाग हत्याकांड के विरोध स्वरूप महात्मा गाँधी ने केसर-ए-हिन्द की उपाधि एवं जमनालाल बजाज ने रायबहादुर की उपाधि ब्रिटिश सरकार को लौटा दी थी ।
48. ब्रिटिश सरकार द्वारा जलियाँवाला बाग हत्या काण्ड के लिए 19 अक्बटूर 1919 को हंटर कमेटी का गठन किया गया ।
49. रॉलेट एक्ट, जलियाँवाला बाग हत्याकांड, खिलाफत आन्दोलन एवं असहयोग आन्दोलन के समय देश के वाइसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड थे ।
50. 19 अक्टूबर 1919 को पूरे देश मे खिलाफत दिवस मनाया गया ।
51. 8 नवम्बर 1927 को साइमन कमीशन का गठन किया गया तथा 3 फरवरी 1928 को साइमन कमीशन बम्बई पहुँचा ।
52. साइमन कमीशन मे सभी सदस्य अंग्रेज़ थे । इसमे कोई भी सदस्य भारतीय नहीं था । इसलिए साइमन कमीशन का विरोध हुआ ।
53. साइमन कमीशन को वाइट मैन कमीशन भी कहा जाता है ।
54. साइमन कमीशन के विरोध मे लाहौर मे प्रदर्शन के दौरान लाला लाजपत राय पर लाठियाँ बरसाई गयी, जिससे चोट लगने के कारण कुछ समय पश्चात उनकी मृत्यु हो गयी ।
55. लाहौर मे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लाला लाजपत राय को पुलिस अधिकारी सांडर्स के नेतृत्व मे दमन चक्र का सामना करना पड़ा ।
56. Unhappy India पुस्तक लाला लाजपत राय द्वारा लिखी गयी है ।
57. 16 अगस्त 1932 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैमजे मैकडोनाल्ड द्वारा विवादस्पद सांप्रदायिक पंचाट (Communal Award) की घोषणा की ।
58. सांप्रदायिक पंचाट (Communal Award) के अनुसार दलितो को हिन्दुओं से अलग मान कर उन्हे प्रातिनिधित्व देने को कहा गया और दलित वर्गो के लिए अलग निर्वाचन मण्डल का प्रावधान किया गया ।
59. सांप्रदायिक पंचाट (Communal Award) की घटना से महात्मा गाँधी दुखी हुए और उन्होने आमरण अनशन प्रारम्भ किया । अंत मे एक समझौता हुआ, जिसे पूना समझौता कहते है ।
60. पूना समझौता महात्मा गाँधी एवं डॉ. बी. आर. अंबेडकर के बीच 24 सितम्बर 1932 को हुआ ।
61. पूना समझौता मे दलित वर्गो के लिए साधारण वर्गो मे से ही सीटो का आरक्षण किया गया ।
62. यंग इंडिया, हरिजन, नवजीवन एवं हिन्द स्वराज महात्मा गाँधी द्वारा लिखी पुस्तके है ।
63. कॉमन विल एवं न्यू इंडिया एनी बेसेंट द्वारा लिखी पुस्तके है ।
64. कामरेड एवं हमदर्द का सम्पादन मोहम्मद अली के द्वारा किया गया ।
65. कर्म योगी एवं लाइफ डिवाइन पुस्तके अरविंद घोष के द्वारा लिखी गयी ।
66. संवाद कौमुदी एवं मिरातुल अखबार का सम्पादन राजा राम मोहन राय के द्वारा किया गया ।
67. इंडिया विन्स फ़्रीडम (India Wins Freedom) मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा लिखी गयी ।
68. मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे ।
69. मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के सम्मान मे प्रतिवर्ष 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप मे मनाया जाता है ।
70. इण्डिया डिवाइडेड पुस्तक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखी गयी ।
71. इंडियन स्ट्रगल पुस्तक सुभाष चन्द्र बोस के द्वारा लिखी गयी ।
72. India for Indians नामक पुस्तक चितरंजन दास द्वारा लिखी गयी ।
73. चितरंजन दास को देश बंधु एवं सी. एफ. एंड्रूज़ को दिन बंधु कहा जाता है ।
74. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को देश रत्न एवं अजात शत्रु की उपाधि महात्मा गाँधी द्वारा दी गयी ।
75. रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा सुभाष चन्द्र बोस को देश नायक कहा गया है ।
76. सत्यार्थ प्रकाश दयानन्द सरस्वती द्वारा लिखी पुस्तक है ।
77. वेदो की ओर लौट चलो ( Go Back to Vedas) का नारा दयानन्द सरस्वती द्वारा दिया गया ।
78. आनन्द मठ, दुर्गेश नंदिनी एवं कपाल कुंडला पुस्तक बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा लिखी गयी है ।
79. आनन्द मठ पुस्तक सन्यासी विद्रोह पर आधारित है, जो 1760-1780 के मध्य हुआ था ।
80. हमारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मांतरम आनन्द मठ पुस्तक से लिया गया है, जिसे बंकिम चन्द्र चटर्जी के द्वारा लिखा गया है ।
81. सर्वेण्ट्स ऑफ इण्डिया सोसाइटी की स्थापना 1905 गोपाल कृष्ण गोखले के द्वारा की गयी ।
82. हिन्दू महासभा की स्थापना 1915 मे मदन मोहन मालवीय के द्वारा की गयी थी ।
83. काशी हिन्दू विश्वविधालय की स्थापना बनारस मे मदन मोहन मालवीय के द्वारा 1916 मे बसन्त पंचमी के दिन की गयी थी ।
84. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कॉंग्रेस की स्थापना 1920 मे एन. एम. जोशी के द्वारा की गयी थी तथा इसके प्रथम अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे ।
85. डॉ. बी. आर. आंबेडकर द्वारा 1924 मे बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना की गयी ।
86. 1930 मे खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा खुदाई ख़िदमतगार की स्थापना की गयी ।
87. खान अब्दुल गफ्फार खान सीमान्त गाँधी भी कहा जाता है ।
88. खान अब्दुल गफ्फार खान ने पेशावर मे लाल कुर्ती आन्दोलन चलाया था ।
89. 4 मार्च 1931 को महात्मा गाँधी एवं लॉर्ड इरविन के बीच गाँधी-इरविन समझौता हुआ, जिसके तहत सविनय अवज्ञा आन्दोलन को स्थगित करने की घोषणा गाँधी जी द्वारा की गयी ।
90. सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान देश का वाइसराय लॉर्ड इरविन था ।
91. भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान देश का वाइसराय लॉर्ड लिनलिथगो था ।
92. महात्मा गाँधी द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन का प्रारम्भ 9 अगस्त 1942 को बम्बई के ग्वालिया टैंक मैदान से किया गया ।
93. ग्वालिया टैंक मैदान को वर्तमान मे अगस्त क्रान्ति मैदान कहते है ।
94. भारत छोड़ो आन्दोलन के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल था ।
95. भारत छोड़ो आन्दोलन के दमन के लिए अंग्रेज़ो द्वारा जो ऑपरेशन चलाया गया था उसे ऑपरेशन जीरो नाम दिया गया था ।
96. देश की स्वतन्त्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली था तथा ब्रिटेन मे श्रमिक दल की सरकार थी ।
97. देश की स्वतन्त्रता के समय देश का वाइसराय लॉर्ड माउन्ट बेटन था ।
98. लॉर्ड माउन्टबेटन स्वतंत्र भारत का पहला गवर्नर जनरल बना, जो स्वतंत्र भारत का पहला और अंतिम अंग्रेज़ गवर्नर जनरल था ।
99. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के दूसरे और अंतिम गवर्नर जनरल थे ।
100. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल भी थे ।
******************************************
Comments
Post a Comment