Posts

Showing posts from May, 2021

उच्च न्यायालय ( High Court )

  उच्च न्यायालय  संविधान के भाग 6 मे, अध्याय 5 मे तथा अनुच्छेद 214 से 231 तक मे उच्च न्यायालय के बारे मे प्रावधान किया गया है । संविधान के अनुच्छेद 214 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होगा, लेकिन अनुच्छेद 231 के अनुसार  संसद विधि द्वारा दो या अधिक राज्यो के लिए अथवा दो या अधिक राज्यो और किसी संघ राज्य क्षेत्र के लिए एक ही उच्च न्यायालय स्थापित कर सकती है ।  वर्तमान समय मे देश मे कुल 25 उच्च न्यायालय है । उच्च न्यायालय का गठन    प्रत्येक उच्च न्यायालय का गठन एक मुख्य न्यायाधीश तथा ऐसे अन्य न्यायाधीशो को मिलाकर किया जाता है, जिन्हे राष्ट्रपति समय समय पर नियुक्त करें (अनुच्छेद 216) । इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है । उच्च न्यायालय मे न्यायाधीशो की कोई नियत संख्या निर्धारित नहीं है ।  इस प्रकार भिन्न भिन्न उच्च न्यायालयों मे न्यायाधीशो की संख्या भिन्न है । उदाहरण के लिए मणिपुर एवं मेघालय उच्च न्यायालय मे न्यायाधीशो की संख्या सबसे कम 3 - 3 है, जबकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे न्यायाधीशो की संख्या सबसे अधिक 160 (स्वीकृत) है । भारत क...

प्रश्न काल एवं शून्य काल ( Question Hour & Zero Hour )

संसद मे प्रश्न काल तथा शून्य काल  1. प्रश्नकाल -  संसद के सम्बन्ध मे प्रश्नकाल का तात्पर्य उस अवधि से, जिसमे संसद के सदस्यो द्वारा मंत्रिपरिषद के सदस्यो से लोक महत्व के किसी मामले पर जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रश्न पूछे जाते है । यह समय संसद के दोनों सदनो मे प्रत्येक बैठक ( प्रतिदिन ) के प्रारम्भ मे एक घण्टे का होता है । जो समान्यता: 11 से 12 बजे के बीच का होता है । प्रश्नकाल मे भारत सरकार से संबन्धित मामले उठाये जाते है और सामाजिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया जाता है । जिससे किसी स्थिति का सामना करने के लिए, लोगो की शिकायते दूर करने के लिए अथवा किसी प्रशासनिक त्रुटि को दूर करने के लिए सरकार कार्यवाही करें ।    2. विभिन्न प्रकार के प्रश्न - संसद मे पूछे जाने वाले प्रश्न विभिन्न प्रकार के होते है, जो इस प्रकार है - (I) तारांकित प्रश्न - जिस प्रश्न का उत्तर सदस्य तुरन्त सदन मे चाहता है, उसे तारांकित प्रश्न कहते है । तारांकित प्रश्नो का उत्तर मौखिक दिया जाता है । तारांकित प्रश्नो के साथ साथ अनुपूरक प्रश्न भी पूछे जा सकते  है । इस प्रकार के प्रश्नो पर तार...

भारत मे स्थित प्रमुख जलप्रपात (Water Fall in India)

Image
जलप्रपात  जलप्रपात उस स्थल को कहा जाता है, जहाँ पर नदी का पानी उच्ची चट्टान या पहाड़ से नीचे की भूमि पर गिरता है । अगर पानी सामान्य मात्र मे एवं कम उच्चाई से भूमि पर गिरता है, तो उसे जलप्रपात कहते है और यदि नदी का पानी अधिक उच्चाई से एवं अधिक मात्रा मे गिरता है तो उसे महाजलप्रपात कहा जाता है । भारत मे दक्षिण भारत मे अधिक जलप्रपात पाये जाते है । जलप्रपात बिजली उत्पादन की दृष्टि से अधिक उपयोगी होते है ।               भारत मे स्थित प्रमुख जलप्रपात  जल प्रपात           नदी                राज्य                 1. जोग                     शरावती नदी     कर्नाटक ,         2. शिव समुद्रम         कावेरी नदी    कर्नाटक        ...

भूटान (Bhutan)

Image
  भूटान (Bhutan)  भारत के उत्तर-पूर्व मे स्थित प्राकृतिक रूप से अनुपम सौंदर्य से भरपूर , अत्यन्त सुन्दर एक छोटा सा देश भूटान स्थित है, जो हिमालय की गोद पर बसा दक्षिण एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है । भूटान भारत और चीन  (तिब्बत) के बीच स्थित एक स्थल अवरुद्ध या भू-आवेष्ठित ( Land-Locked ) देश है ।  भूटान शब्द का अर्थ  कुछ लोगो का मत है कि भूटान संस्कृत के भू-उत्थान से बना शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है- उच्ची भूमि । कुछ अन्य का मत है कि भूटान भोट-अन्त ( भोटान्त ) अर्थात तिब्बत का अन्त का बिगड़ा हुआ रूप है । यहाँ के स्थानीय निवासी के अनुसार भूटान का स्थानीय नाम  डुग-युल  है, जिसका अर्थ है -  अझदहा ( ड्रैगन ) का देश  । अत:  भूटान को ड्रैगन का देश या ड्रैगन की भूमि  भी कहा जाता है ।                                                               भूटान का इतिहास  सत्रहवी सदी के अन्त...

म्यांमार ( Myanmar)

Image
 म्यांमार ( Myanmar) म्यांमार अथवा ब्रह्मादेश दक्षिण पूर्वी एशिया मे स्थित एक देश है । जिसका आधुनिक बर्मी नाम मयन्मा है । बर्मी भाषा मे र का उच्चारण य किया जाता है । अत: सही उच्चारण म्यांमा है । इसका पुराना अंग्रेजी नाम बर्मा था जो यहाँ की सर्वाधिक मात्रा मे आबाद जाति ( नस्ल ) बर्मी के नाम पर रखा गया था ।   भारत के पूर्व मे स्थित म्यांमार को  स्वर्णिम पैगोड़ा का देश ( The Land Of Golden Pagoda )  कहा जाता है । म्यांमार के उत्तर मे चीन , पूर्व मे लाओस , थाईलैंड एवं मलेशिया तथा पश्चिम मे भारत और बांग्लादेश स्थित है । म्यांमार का पूर्ववर्ती नाम स्वर्ण भूमि एवं बर्मा था । म्यांमार की वर्तमान राजधानी  ने पी डा  है । पहले इसकी राजधानी  मांडले एवं  रंगून ( यांगून )  थी ।  म्यांमार के पश्चिम मे अराकानयोमा , पिगूयोमा एवं दक्षिण मे टेनासिरम योमा पर्वत श्रेणी स्थित है ।  म्यांमार दक्षिण-पूर्वी एशिया का सबसे बड़ा देश है । म्यांमार का क्षेत्रफल 6,76,575 वर्ग किमी. है ।  इरावदी  यहाँ की प्रमुख नदी है तथा देश की अधिकतर जनसंख्या इसी मै...

भारत का उच्चतम न्यायालय ( Supreme Court of India )

भारत का  उच्चतम न्यायालय  ( Supreme Court of India ) भारत मे न्यायिक व्यवस्था इकहरी और एकीकृत है, जिसकी त्रिस्तरीय संरचना है, अर्थात उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय । जिसके सर्वोच्च शिखर पर भारत का उच्चतम न्यायालय ( Supreme Court of India ) है । भारत का उच्चतम न्यायालय न्यायिक समीक्षा शक्ति के साथ भारत का शीर्ष न्यायालय है एवं भारत के संविधान के तहत न्याय की अपील हेतु अंतिम न्यायालय है ।   उच्चतम न्यायालय के बारे मे भारतीय संविधान मे संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से प्रावधान लिया गया है ।  उच्चतम न्यायालय की पृष्ठभूमि  1773 मे कलकत्ता मे रेग्युलेटिंग एक्ट के माध्यम से पूर्ण शक्ति एवं अधिकार के साथ कोर्ट ऑफ रिकॉर्ड के रूप मे सर्वोच्च न्यायाधिकरण ( Supreme Court of Judicature ) की स्थापना की गयी । बंगाल बिहार एवं उड़ीसा के यह सभी अपराधो की शिकायतों को सुनने तथा निपटान हेतु स्थापित किया गया था ।  भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत भारत के लिए एक संघीय न्यायालय की स्थापना कर दी गयी । संघीय न्यायालय के पास प्रान्तो और संघीय राज्यो के बीच व...

भौगोलिक तथ्य ( Geographical Facts ) PART - 1

  भौगोलिक तथ्य PART - 1  इस ब्लॉग में  भूगोल से संबन्धित महत्तवपूर्ण भौगोलिक तथ्यों  ( Geographical Facts )   से संबन्धित    महत्तवपूर्ण  जानकारी  प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , RO/ARO,  UGC-NET, PGT, TGT, CLAT,   PET, KVS , NAVODAY , BEO, SSC, RAILWAY, CTET, TET, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा आदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी , ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।   1. संयुक्त राज्य आमेरिका ( USA ) का सबसे बड़ा बन्दरगाह कौन-सा है - न्यूयॉर्क 2. न्यूयॉर्क के मूल निवासियों को किस नाम से जाना है  - याकी 3. विश्व प्रसिद्ध ग्रांड कैनियन ( गहरे खड्ड ) किस नदी पर पाये जाते है - कोलोरेडों नदी 4. विलिविलिज नाम के चक्रवात्त कहाँ पर आते है - ऑस्ट्रेलिया  5. जापान की राजधानी टोकियो किस द्वीप पर स्थित है - होन्शू द्वीप पर 6. न्यूयॉर्क किस नदी के किनारे स्थित है - हडसन नदी  7. ग्वादर बन्दरगाह किस देश मे स्थित है - पाकिस्तान  8. ब्लैक फॉरेस्ट ( काले जंगल ) नाम का पर...

समुद्री तट ( Sea Coast )

Image
  समुद्री तट   -- समुद्री तरंगो द्वारा तट रेखा से निरन्तर बदलाव होता रहता है l अवरोधी चट्टानों की प्रकृति के अनुसार अधोलिखित प्रकार के तटोका निर्माण होता है -  निमग्न निम्न भूमि का तट या हैफा तट किसे कहते है ?   निमग्न निम्न भूमि का तट या हैफा तट :-  किसी निम्न भूमि के सागरीय तटीय भाग मे डूब जाने से जो तट निर्मित होता है, उसे निमग्न निम्न भूमि का तट कहते है ।  निमग्न निम्न भूमि के  तट को  हैफा तट  भी कहा  जाता है । यह तट कटा-फटा नहीं होता तथा घाटी रहित तट होता है । इस पर रोधिकाओ की समानान्तर श्रंखला मिलती है , जिससे घिर कर लैगून झीलों का निर्माण होता है ।  निमग्न निम्न भूमि का तट या हैफा तट का सर्वोतम उदाहरण यूरोप का बाल्टिक तट है ।                                            हैफा तट       रिया तट किया होता है ? रिया तट -:  रिया तट नदियों के अपरदन द्वारा निर्मित घाटी के समुद्र द्वारा जलमग्न होने से बनता है...

भारत के गवर्नर जनरल ( Governor General India ) PART - 1

Image
  भारत के गवर्नर जनरल  Governor General of India PART - 1  ब्रिटिश भारत में गवर्नर जनरल का पद सर्वोच्च अधिकारी पद हुआ करता था , जिसपर सिर्फ अंग्रेजो का अधिकार था। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व कोई भी भारतीय इस पद पर नहीं बैठा। 1858 ई. तक गवर्नर जनरल की नियुक्ति ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों द्वारा की जाती थी , 1857 के विद्रोह के बाद इनकी नियुक्ति ब्रिटिश सरकार द्वारा की जाने लगी। बंगाल के गवर्नर Governor of Bengal  लार्ड क्लाइव Lord Clive (1757-1760 एंव 1765-1767)                                 Lord Clive लार्ड क्लाइव ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला   प्रथम गवर्नर था   जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1757 में बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया | लार्ड क्लाइव को भारत में अंग्रेजी शासन का जन्मदाता माना जाता है | क्लाइव ने   बंगाल में द्वैध  शासन   की व्यवस्था की , जिसके तहत राजस्व वसूलने , सैनिक संरक्षण एंव विदेशी मामले कम्पनी के अधीन थे , जबकि शासन चल...