Posts

Showing posts with the label General Science - Biology

प्रोटोजोआ जनित रोग (Protozoan born diseases)

 प्रोटोजोआ जनित रोग (Protozoan born diseases)  1. निद्रा रोग (Sleeping Sickness) - यह रोग ट्रिपेनोसोमा (Trypanosoma) नामक प्रोटोजोआ के कारण उत्पन्न होता है . यह एक परजीवी है, जो सी-सी मक्खियों (Tse-Tse fly) के शरीर में आश्रय लेता है . इन मक्खियों के काटने से रोगाणु शरीर में प्रवेश कर जाते है, जिससे लसिका ग्रंथि बढ़ जाती है और शारीरिक तथा मानसिक निष्क्रियता उत्पन्न हो जाती है . शरीर में दर्द एवं कमजोरी उत्पन्न हो जाती है .    सी-सी मक्खियों (Tse-Tse fly) को कीटनाशी दवाओं का छिडकाव कर नष्ट कर देना चाहिए तथा ट्रिपर्सेमाइड की सुई का पूरा कोर्स ले लेना चहिये .  2. पेचिस (Dysentery) - यह एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका (Entamoeba histolytica) नामक प्रोटोजोआ के कारण होता है . यह परजीवी बड़ी आंत के अगले भाग में रहता है . रोगी को दस्त होता है .  3. मलेरिया (Malaria) - यह रोग प्लाजमोडियम (Plasmodium) नामक परजीवी प्रोटोजोआ से होता है . प्लाजमोडियम (Plasmodium) मादा एनोफिलिज मच्छर के शरीर में आश्रय लेता है जिससे यह अपने डंक द्वारा मनुष्य के शरीर में पहुँच कर उसे रुग्ण कर देती...

फफूंद जनित रोग (Fungal diseases)

  फफूंद जनित रोग (Fungal diseases)  1. दमा (Asthma) - यह एक संक्रामक रोग है . मनुष्य के फेफड़ो में एस्पर्जिलस फ्यूमिगेट्स (Aspergillus fumigatus) नामक कवक के बीजाणु (Spore) पहुँच कर वहाँ जाल बनाकर फेफड़े के सूक्ष्म नलियों में सिकुड़न ला देते है .  2. गंजापन (Baldness)  - यह टिनिया केपिटिस (Taenia capitis) नामक कवक से होता है . इस रोग में सिर के बालो की ग्रंथियां कवको द्वारा नष्ट कर दी जाती है, जिससे सिर के बाल टूटने लगते है .  3. दाद (Ringworm) - यह रोग ट्राइकोफाइटोन (Trichophyton) नामक कवक से फैलता है . कवक त्वचा के अन्दर अपना जाल बना लेते है जिससे त्वचा पर लाल रंग के गोले पड़ जाते है . यह एक संक्रामक रोग है .  4. एथलीट फुट (Athlete's foot) - इस रोग का कारक ट्राइकोफाइटोन (Trichophyton) नामक कवक है . इस रोग का संक्रमण संक्रमित जमीन से होता है . इस रोग का रोगाणु त्वचा के मुलायम हिस्से को प्रभावित करता है .  5. खाज (Scabies) - इस रोग का कारक एकेरस स्केबीज (Acarus scabies) है . इस रोग में त्वचा में खुजली होती है तथा सफ़ेद दाग पड़ जाते है .  उम्मीद...

वायरस जनित रोग (Viral diseases)

  वायरस जनित रोग (Viral diseases)   1. एड्स (AIDS) - एड्स एक्वायर्ड इम्यूनो-डिफिसिएंसी सिंड्रोम (Acquired Immuno-Deficiency Syndrome) का संक्षिप्त रूप है . इस रोग के विषाणु का नाम Human Immuno-Deficiency Virus  (HIV) . यह रोग यौन-सम्बन्ध, रक्तदान में अनियमितता से और नशीले पदार्थो के अत्याधिक सेवन करने से फैलता है . इस रोग से ग्रसित रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है . रोगी का शरीर जगह-जगह फुल जाता है, खून का संचार अव्यवस्थित हो जाता है और अंततः रोगी की मृत्यु हो जाती है .  2. चेचक (Small pox) - यह एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जिसका संक्रमण एक अतिसूक्ष्म विषाणु के कारण होता है . इस रोग से ग्रसित रोगी को सर्वप्रथम सिर, पीठ, कमर और बाद सारे शरीर में जोरो का दर्द होता है और बाद में लाल लाल डेन निकल जाते है, जो बाद में फफोले का रूप धारण कर लेते है .  3. इन्फ्लुएंजा (Influenza) - यह एक संक्रामक रोग है, जिसका संक्रमण इन्फ्लुएंजी (Influenzae) नामक रोगाणु के कारण होता है . इसको फ्लू (Flu) भी कहते है . इस रोग का संक्रमण होने पर सिर और पूरे शरीर में जोरो का दर्...

बैक्टीरिया जनित रोग (Bacterial diseases)

  प्रमुख मानव रोग, लक्षण एवं उपचार बैक्टीरिया जनित रोग (Bacterial diseases) 1.  आंत्र ज्वार (Typhoid) – यह रोग सोलमोनेला टाइफोसा (Solmonella typhosa) नामक जीवाणु से होता है . इसे आंत का बुखार नाम से भी जाना जाता है . यह रोग पानी की गन्दगी से फैलता है . रोगी की प्लीहा (Spleen) और आंत्र योजनी ग्रंथियां बढ़ जाती है . रोगी को तेज बुखार रहता है और सिर दर्द बना रहता है . इसकी चिकित्सा के लिये क्लोरोमाइसिटिन औषधि का उपयोग किया जाता है .      2.  तपेदिक या राजयक्ष्मा (Tuberculosis) – इस रोग को यक्ष्मा या काक रोग भी कहा जाता है . यह एक संक्रामक रोग है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्यूलोसिस (Mycobacterium tuberculosis) नामक जीवाणु के कारण उत्पन्न होता है . इस रोग के लक्ष्ण है – ज्वर, रात्रि में पसीना आना, भूख की कमी, शक्ति और वजन में ह्रास, पाचन और तंत्रिका तंत्र में गड़बड़ी आदि . इस रोग के उपचार के लिए स्ट्रेप्टोमाइसिन का इंजेक्शन दिया जाता है और Para amino Salysilic Acid (PAC) आइसोनियाजाइड मुहँ से ली जाती है . Bacillus Calmette Guerin (B C G) एक प्रतियक्ष्मिकीय ...

मानव रोग (Human Disease)

  मानव रोग (Human Disease) इस ब्लॉग में    जीव विज्ञान (Biology)    से संबन्धित  मानव रोग (Human Disease)   से सम्बंधित  महत्वपूर्ण  जानकारी  प्रश्न-उत्तर के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है । 1. टीका (वैक्सीनेशन) का अविष्कार किसने किया था - उत्तर -   एडवर्ड जेनर  2. लुई पाश्चर ने किसकी खोज की थी - उत्तर -   रेबीजरोधी टीका  3. चेचक के लिए टीका किसने प्रदान किया - उत्तर -   एडवर्ड जेनर  4. जीवन की रासायनिक संश्लेषण से उत्पत्ति को प्रयोगशाला में किसके द्वारा सिद्ध किया गया था - उत्तर -   मिलर  5. पोलियो वैक्सीन की खोज किसके द्वारा की गयी थी - उत्तर -   जॉन साल्क  6. 'प्रतिरक्षण तकनीक' का विकास किसने किया था -  उत्तर -  रॉबर्ट कोच ...