भारत मे स्थित प्रमुख जलप्रपात (Water Fall in India)

जलप्रपात 

जलप्रपात उस स्थल को कहा जाता है, जहाँ पर नदी का पानी उच्ची चट्टान या पहाड़ से नीचे की भूमि पर गिरता है । अगर पानी सामान्य मात्र मे एवं कम उच्चाई से भूमि पर गिरता है, तो उसे जलप्रपात कहते है और यदि नदी का पानी अधिक उच्चाई से एवं अधिक मात्रा मे गिरता है तो उसे महाजलप्रपात कहा जाता है । भारत मे दक्षिण भारत मे अधिक जलप्रपात पाये जाते है । जलप्रपात बिजली उत्पादन की दृष्टि से अधिक उपयोगी होते है ।   


       
 

भारत मे स्थित प्रमुख जलप्रपात 

जल प्रपात         नदी              राज्य               

1. जोग                  शरावती नदी   कर्नाटक ,       

2. शिव समुद्रम       कावेरी नदी  कर्नाटक        

3. धुआँधार            नर्मदा नदी  मध्य प्रदेश      

4. येना                  येना नदी       महाराष्ट्र         

5. गोकक              गोकक नदी    कर्नाटक          

6. चुलिया             चम्बल नदी  मध्य प्रदेश        

7. हुंडरु                 सुवर्णरेखा    झारखंड           

8. दूध सागर         मांडवी            गोवा             

9. एलीफेंटा फाल्स     --             मेघालय           

10.पायकारा              --             तमिलनाडू          

11. पुनासा           चम्बल          मध्य प्रदेश 
12. कपिलधारा     नर्मदा नदी     मध्य प्रदेश
13. मधार        नर्मदा नदी  मध्य प्रदेश
14. चित्रकोट        इंद्रावती नदी   छत्तीसगढ़
15. वसुधारा        अलकनंदा      उत्तराखंड
16. किलियुर   किलियुर नदी तमिलनाडु
17. पाताल पानी    चम्बल    मध्य प्रदेश
18.. पांडव        केन नदी मध्य प्रदेश
19. कूँचीक्ला     वरही नदी    कर्नाटक 

जलप्रपात से संबन्धित महत्वपूर्ण तथ्य
1. जोग जलप्रपात को महात्मा गाँधी एवं  गरसोप्पा जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है ।
2. जोग जलप्रपात का निर्माण राजा , रॉकेट, रोरर एवं दाम ब्लाचे नामक चार जलप्रपातों से हुआ है ।
3. जोग जलप्रपात भारत का सबसे उच्चा सीधा जलप्रपात है, जो कर्नाटक राज्य मे शरावती नदी पर
स्थित है । यह 253 मीटर उच्चा है । 
4.  कुंचीकला जलप्रपात भारत का सबसे उच्चा झरना है । यह  कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले मे वरही नदी पर स्थित है । यह 455 मीटर उच्चा है ।
4. छत्तीसगढ़ मे इंदिरावती नदी पर स्थित चित्रकोट जलप्रपात को भारत का नियाग्रा कहा जाता है ।

NOTE – 1. नियाग्रा जल प्रपात सयुंक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा देशो के मध्य सेंट लौरेंस नदी पर स्थित है ।

            2. नियाग्रा जलप्रपात कनाडा के ओंटोरियो एवं सयुंक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क राज्यो की सीमा पर स्थित है तथा यह इरी एवं ओंटोरियो झीलों के मध्य स्थित है ।

5. झारखंड की राजधानी रांची को भारत की झरनो की नगरी कहा जाता है ।

6. विश्व का सबसे उच्चा जलप्रपात साल्टो एंजल जलप्रपात है जो दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला देश मे कैरोनी नदी की सहायक नदी चूरु नदी पर बनता है ।

7. विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात न्याग्रा जलप्रपात है, जो उत्तरी अमेरिका महाद्वीप मे सेंट लॉरेंस नदी पर स्थित है ।

8. विश्व का सबसे चौड़ा जलप्रपात लाओस मे स्थित खोन जलप्रपात है । 

**************************************************************


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

समुद्री तट ( Sea Coast )

धुँआरे ( Fumaroles )

विश्व के प्रमुख देशो/स्थानों के पुराने एवं नये नाम