भूगोल - हिमनद के कार्य एवं हिमनद स्थलाकृति
भूगोल - हिमनद के कार्य एवं हिमनद स्थलाकृति
भूगोल UGC NET,PGT एवं TGT विशेष Part - 1
हमारे इस Blog में UGC NET, PGT TGT, केन्द्रीय विद्यालय (KVS) और केन्द्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में भूगोल विषय के अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों को बड़े ही आसान और सरल शब्दों में व्यक्त किया गया है. ये आपकी परीक्षा में आपके बड़े ही मददगार सिद्ध होगा.
1. भेड़ पीठ शैल को किसने रॉश मुटोने (Roche Moutonnee) की संज्ञा दी - डी सासर (1804).
2. मेघ शीला किसे कहा जाता है - भेड़ पीठ शैल को.
3. भेड़ पीठ शैल का निर्माण कैसे होता है - हिमनद के अपरदनात्मक कार्य से.
4. U आकार की घाटी कैसी घाटी है - हिमानीकृत स्थलाकृति.
5. लटकती घाटी कैसी स्थलाकृति है - हिमानीकृत स्थलाकृति.
6. किसे निलम्बित घाटियाँ या बहिर्लंबी घाटियाँ और प्रपाती घाटियाँ भी कहा जाता है - लटकती घाटी को.
7. किसे दैत्याकार सोपान (Giant Stairway) के नाम से भी जाना जाता है - हिमसोपान (Glacial Stairway).
8. किसका आकार उल्टी नौका या कटे हुए उल्टे अन्डे के समान होता है - ड्रमलिन (Drumlins).
9. किस स्थलाकृति को अंडे की टोकरी की स्थलाकृति (Basket of egg topography) भी कहा जाता है - ड्रमलिन (Drumlins).
10. ड्रमलिन (Drumlins) किस प्रकार की स्थलाकृति है - हिमानीकृत निक्षेपजनित स्थलाकृति.
11. पैंक और बुकनर के अनुसार यूरोप महाद्वीप में हिमचादर के चार क्रमिक प्रसार कौन-कौन से है - गुंज, मिन्डल, रिस तथा वर्म.
12. उत्तरी अमेरिका में हिमचादर के चार क्रमिक प्रसार कौन-कौन से है - 1. नेब्रास्कन 2. कन्सान 3. इल्लिन्वायन 4. विस्कांसिन.
13. ये चार हिमकाल किन चार अंतर्हिमकालो से अलग किये जाते है - 1. अफ्टोनियन 2. यारमाउथ 3. संगमन 4. पोस्ट हिमकाल.
14. हिमनद द्वारा पदार्थो के निक्षेप को क्या कहा जाता है - हिमोढ़ (Moraines).
15. उच्च अक्षांशो में जलमग्न हिमानीकृत घाटियों को क्या कहा जाता है - फियोर्ड (Fiords).
16. फियोर्ड (Fiords) कहाँ पर पाये जाते है - ग्रीनलैंड, नॉर्वे, लेब्राडोर, न्यूजीलैंड, चिली, अलास्का और ब्रिटिश कोलम्बिया.
17. हिमनदीय अपरदन का सिंद्धांत किसने दिया - दीमार्तोनी ने.
20. किसका आकार गहरी सीट वाली आरामकुर्सी से मिलता है - सर्क (हिमगह्वर).
21. किसे हिमगह्वर, हिमागार और हिमगर्त भी कहा जाता है - सर्क (Cirque).
22. हिमनद के अपरदनात्मक कार्य कौन-कौन से है - अपघर्षण (Abrasion) 2. उत्पाटन (Plucking).
23. प्रिपेट दलदल (Pripet Marshes) किस हिमकाल की देन है - प्लीस्टोसीन हिमकाल.
24. प्रिपेट दलदल (Pripet Marshes)कहाँ पर स्थित है - बेलारूस,यूक्रेन, पोलैंड.
25. हिमानी के छोटे और बड़े कणों से निर्मित्त मैदान को क्या कहा जाता है - टिल मैदान.
Comments
Post a Comment