भगोल - महत्वपूर्ण कथन

 भगोल - महत्वपूर्ण कथन 


यह Blog  भूगोल विषय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है . ऐसे छात्र जो भूगोल विषय से TGT, PGT, LT Grade Asst. Professor, GIC GDC, NET JRF की तैयारी कर रहे है, उनके लिए यह Blog अत्यंत महत्वपूर्ण है . उक्त परीक्षाओं में भूगोल विषय से सम्बंधित अनेक विद्धानो द्वारा दिए गये कथन पूछे जाते है . अत: इस Blog में हमने वे सभी कथनों का आपके अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से बड़े ही अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया है -  


1. किस भूगोलवेत्ता ने ये प्रस्तावित किया कि सभी इतिहास का भौगोलिक रूप में तथा सभी भूगोल का ऐतिहासिक रूप में अध्ययन किया जाना चाहिए - हेरोडोटस . 


2. प्रादेशिक भूगोल, भूगोल का क्रोड़ है - विडाल-डी-ब्लाश . 


3. यह किसने कहा है कि "मानव प्रजाति नस्ल को प्रकट करती है न कि सभ्यता को" - ग्रिफिथ टेलर . 


4.  यह कथन किसने दिया कि "मानव भूगोल भौगोलिक विज्ञान के सम्मानित तने का अभिनव अंकुर है" - विडाल-डी-ब्लाश . 


5. किस विद्धान ने जलवायु को ही मानव संस्कृति का कारक और द्योतक बताया है - हंटिगटन . 


6. किसने यह कथन दिया कि - " पारिस्थितिकी मंडल वह पर्यावरण है, जिसमे वायु, जल एवं पृथ्वी सहित जीवधारी निवास करते है तथा पर्यावरण के साथ प्रतिक्रिया करते है" - दासमैन . 


7. यह किस भूगोलवेत्ता का कथन है कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है" - ब्रून्स ने . 


8. यह कथन किसने दिया कि "वर्तमान भूत की कुंजी है" - जेम्स हट्टन . 


9. यह कथन किसका है -" भूगोल पृथ्वी तल का क्षेत्र-विश्लेषक विज्ञान है" - अल्फ्रेड हेटनर . 


10. "भूगोल एक क्षेत्र विवरण विज्ञान (Chorological Science) है" - यह कथन दिया - अल्फ्रेड हेटनर . 


11. यह किसने परिभाषित किया कि - "भूगोल एक क्षेत्रीय विज्ञान है, जिसमे भू-तल की क्षेत्रीय भिन्नताओं तथा स्थानिक सम्बन्धो का अध्ययन किया जाता है" - अल्फ्रेड हेटनर . 


12. "भगोल एक क्षेत्रवर्णनीय विज्ञान है" यह कथन है - अल्फ्रेड हेटनर . 


13. "भूगोल पृथ्वी तल के विभिन्नतापूर्ण स्वरूप का यथार्थ, क्रमबद्ध एवं तर्कसंगत विवरण एवं विवेचन करता है" - भूगोल उक्त परिभाषा किसने दी - रिचर्ड हार्टशोर्न . 


14. भूगोल को 'पृथ्वी के विभिन्नतापूर्ण स्वरूप का यथार्थ, क्रमबद्ध एवं तर्कसंगत वर्णन और व्याख्या' के रूप में किसने परिभाषित किया - रिचर्ड हार्टशोर्न . 


15. किसने इस विचार का समर्थन किया कि 'राज्य थल से सलंग्न एक जीवन है' - रेट्जेल . 


16. किस भूगोलवेत्ता ने मिस्र को नील नदी का वरदान कहा' - हेरोडोटस . 


17. प्रादेशिक भूगोल की यह परिभाषा किसने दी कि - "प्रादेशिक भूगोल क्षेत्रों का उनकी विशिष्टताओं को स्पष्ट करते हुए वैज्ञानिक अध्ययन होता है . यह क्षेत्रीय भिन्नताओं का विश्लेषण करता है जिसमें किसी विशेष स्थान की विशिष्ट दशा को स्पष्ट किया जाता है ." - कार्ल रिटर . 


18. यह कथन किसने दिया कि -"भूगोल का उद्देश्य पृथ्वी तल पर भौतिक और मानवीय संबंधो का अध्ययन करना है" . - विडाल-डी-ब्लाश . 


19. यह कथन किसने दिया कि -"मनुष्य पृथ्वी तल की उपज है" - एलेन चर्चिल सैम्पुल . 


20. यह कथन किसने दिया कि -"भूदृश्य के परिमार्जन में मनुष्य अंतिम कारक है" - कार्ल सावर . 


21. भूगोल को भू-दृश्य आकारिकी का कालक्रम विज्ञान मानने वाला भूगोलवेत्ता था - कार्ल सावर . 


22. यह कथन किसने दिया कि -"आर्थिक भूगोल, कौन, क्या पाता है और कैसे का अध्ययन करता है" - डी एम स्मिथ . 


23. मानव भूगोल मानव पारिस्थितिकी है" यह कथन दिया - एच. बैरोज . 


24. यह कथन किसने दिया कि -"मानव ने अपने सामंजस्य में प्रकृति के द्वारा निर्धारित की गयी सीमाओं को एक पद और आगे बढ़ा दिया है" - ग्रिफिथ टेलर . 


25. यह कथन किसने दिया कि -"संघवाद राजनीतिक तंत्रों की सर्वाधिक सुस्पष्ट भौगोलिक अभिव्यक्ति है" रॉबिन्सन . 


26. यह कथन किसने दिया कि -"विश्व की दो-तिहाई जनसँख्या स्थल भाग के 1/7 भाग पर केन्द्रित है" - विडाल-डी-ब्लाश . 


27. यह कथन किसने दिया कि -"प्रकृति का स्थान एक सलाहकार से अधिक नहीं है" - विडाल-डी-ब्लाश . 


28. यह कथन किसने दिया कि -"मुझे पदार्थ दो और मैं उससे पूरी दुनिया का निर्माण कर दूंगा" - इमैनुयल कांट . 


29. यह कथन किसने दिया कि -"भूगोल सभी विज्ञानों की जननी है" - रिचर्ड हार्टशोर्न .


30. 'स्थान - कार्य - समाज' का सूत्र किसने दिया था - फ्रेडरिक ली प्ले . 


31. यह कथन किसने दिया कि -"पृथ्वी से उसके नियमों के विषय में उसी से पूछा जाना चाहिए" - कार्ल रिटर . 


32. किसने "पृथ्वी के धरातल का मानव के निवास के रूप में अध्ययन" बताया - कार्ल रिटर . 


33. यह कथन किसने दिया कि -"इतिहास का अध्ययन भूगोल के परिप्रेक्ष्य में एवं भूगोल का अध्ययन इतिहास के संदर्भ में करना चाहिए - हेरोडोटस . 


34. वर्तमान भूत की कुंजी है - यह कथन किसका है - जेम्स हट्टन . 


35. "भूगोल पृथ्वी को केंद्र मानकर अध्ययन करने वाला विज्ञान है" - यह कथन किसका है - वारेनियास .


 उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

समुद्री तट ( Sea Coast )

धुँआरे ( Fumaroles )

विश्व के प्रमुख देशो/स्थानों के पुराने एवं नये नाम