CURRENT AFFAIRS - September 2022 Part - 1


CURRENT AFFAIRS - सितंबर 2022 Part - 1 


 1. भारत सरकार द्वारा "बल्क ड्रग पार्को को बढ़ावा देने" की योजना के तहत किन तीन राज्यों में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए सैन्द्धांन्तिक  मंजूरी दी - हिमाचल प्रदेश, गुजरात एवं आंध्र प्रदेश . 


2. 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर और गान अहमदाबाद के किस स्टेडियम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लांच किया गया - ट्रांस स्टेडियम . 


3. 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर सवज है, जिसका गुजराती भाषा में क्या अर्थ होता है - शावक . 


4. 36वें राष्ट्रीय खेलों का गान किस थीम पर आधारित है - 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' .


5. भारत सरकार द्वारा खगोलीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस स्थान पर देश का पहला रात्रि अभयाकाश  स्थापित करने की घोषणा की गयी है - लद्दाख के हानले में चांगथांग वन्यजीव अभ्यारण्य के भीतर . 


6. शिक्षक दिवस 2022 का विषय (थीम) क्या है - 'संकट में अग्रणी, भविष्य की ओर कल्पना करना' . 


7. विश्व जूनियर तैराकी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी - अपेक्षा फर्नाडिस . 


8. "होम्योपैथी के गौरव के लिए विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन' का पहला संस्करण कहाँ पर आयोजित किया गया - दुबई में . 


9. "होम्योपैथी के गौरव के लिए विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन' के पहले संस्करण की थीम क्या थी - "जलवायु परिवर्तन और ग्लोबलवार्मिंग के कारण होने वाली बीमारियाँ" . 


10. किस राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण पिछवाड़े सूअर पालन योजना' को शुरू किया गया - मेघालय .


11. अभी हाल ही में चर्चा में रहा जैपसोरिजिया परमाणु संयत्र किस देश में स्थित है - यूक्रेन . 


12. एलएनजी पर केन्द्रित विश्व का सबसे बड़ा सम्मलेन गैस्टेक मिलान - 2022 का आयोजन कहाँ पर किया गया - मिलान (इटली) . 


14. केन्द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRS) ने मान्यता प्राप्त आयुर्वेद कॉलेजो में पढ़ने छात्रों के लिए कौन-सा कार्यक्रम शुरू किया - 'स्पार्क' .


15. अखिल भारतीय फ़ुटबाल महासंघ ने किसे अपना नया अध्यक्ष चुना है - कल्याण चौबे को . 


16. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के किस न्यायाधीश को अपना कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया है - न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड . 


17. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के विकास पूर्वानुमान के साथ विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कौन बना - भारत . 


18. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के विकास पूर्वानुमान के साथ विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत ने किस देश को पछाड़ा है - ब्रिटेन को . 


19. आयुष मंत्रालय द्वारा सबसे प्रसिद्ध योग आसनों में से एक 'सूर्यनमस्कार' पर एक साक्ष्य-आधारित शोध संग्रह (पुस्तक) का विमोचन किया . इसका क्या नाम है - 'सूर्यनमस्कार के पीछे विज्ञान' . 


20. किस राज्य सरकार ने यह घोषणा की है निर्वाचित महिलाओं के पति या रिश्तेदारों को पंचायती राज संस्थाओ की किसी भी बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी - पंजाब सरकार . 


21.  निर्वाचित महिलाओं के पति या रिश्तेदारों को पंचायती राज संस्थाओ की किसी भी बैठक में शामिल होने को किस नाम से जाना जाता है - सरपंच प्रोक्सी' . 


22. विश्व के सबसे बड़े धार्मिक स्मारक वैदिक तारामंडल का मंदिर का निर्माण कहाँ पर किया जा रहा है - मायापुर, (नदिया जिला, पश्चिम बंगाल) . 


23. भारत, चीन और रूस सहित अनेक देशो का एक बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास आयोजित किया गया इसे क्या नाम दिया गया - वोस्तोक 2022 . 


24. 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे दिया गया - रणवीर सिंह (फिल्म "83" के लिए) . 


25. 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे दिया गया - कृति सेनन (फिल्म "मिमी" के लिए) . 


26. 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किसे दिया गया - विष्णुवर्धन (फिल्म "शेरशाह" के लिए) . 


27. 2 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित्त किस विमानवाहक पोत को कमीशन किया - INS विक्रांत . 

 

28. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा श्रीलंका को सबसे ख़राब आर्थिक संकट से बहार निकालने में मदद करने के लिए कितने अमेरिकी डॉलर ऋण देने के लिए एक समझौता किया - 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर . 


29. अभी हाल ही में किस संस्था द्वारा 'इंडिया कोविड - 19 खरीद: चुनौतियां, नवाचार और सबक' शीर्षक से एक पेपर जारी किया गया - विश्व बैंक (IBRD) द्वारा . 



30. किसे बोरिस जानसन के स्थान पर ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया - मैरी एलिजाबेथ ट्रस (लिज ट्रस) को . 




                         
मैरी एलिजाबेथ ट्रस (लिज ट्रस)

उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

समुद्री तट ( Sea Coast )

धुँआरे ( Fumaroles )

विश्व के प्रमुख देशो/स्थानों के पुराने एवं नये नाम