भारत की जलवायु (Climate of India)

 

भारत की जलवायु 

भारत को जलवायु की दृष्टि से उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु वाला देश माना जाता है . अत: भारत में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु पायी जाती है . 

मानसूनी शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के शब्द मौसिम शब्द से हुई है . मौसिम शब्द का अर्थ: पवनो की दिशा का मौसम के अनुसार उलट जाना है . 

अरब भूगोल वेत्ता  अल-मसूदी द्वारा भारतीय मानसून का उत्तम विवरण प्रस्तुत किया गया है . 

किताब-उल-हिन्द किताब अलबरूनी के द्वारा लिखी गयी . 

भारत में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवाओं की दिशा में ऋतुवत परिवर्तन हो जाता है, इसी सन्दर्भ में भारतीय मानसून को मानसूनी जलवायु कहा जाता है . 

भारतीय जलवायु को प्रभावित करने वाले कारण 

1. स्थिति एवं अक्षांशीय विस्तार 

2. समुद्र से दूरी

3. उत्तर पर्वत्तीय श्रेणियां 

4. भू-आकृति 

5. मानसूनी हवाएं 

6. उधर्व वायु संचरण (जेट स्ट्रीम) 

7. उष्ण कटिबंधीय चक्रवात और पक्षिमी विक्षोभ 

8. दक्षिणी दोलन 

9. एल-नीनो 

10.ला-निना 

जलवायु वेत्ता कोपेन ने भारत की जलवायु को पांच मुख्य जलवायु प्रदेशो A, B, C, D, और E  और 9 m, w, s, h, g, f और c  उपप्रकारों में विभाजित किया है .

दक्षिण-पश्चिमी मानसून द्वारा भारत सर्वप्रथम अंडमान एवं निकोबार तट पर 25 मई को पहुँचता है . 

दक्षिण-पश्चिमी मानसून द्वारा भारत की मुख्य भूमि में सर्वप्रथम 1 जून को केरल तट पहुँचता है . 

उत्तर-पूर्वी मानसून से तमिलनाडु आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में वर्षा होती है . 

मानसून का निवर्तन (वापसी) के दौरान लौटती हुई मानसूनी पवने बंगाल की खाड़ी से जलग्रहण करके उत्तर-पूर्वी मानसून के रूप में तमिलनाडु में वर्षा करती है . 


भारत की परम्परागत ऋतुएं 

ऋतु

ऋतु

महीने (भारतीय)

महीने (अंग्रेजी)

1.

बसंत

चैत्र-बैशाख

मार्च-अप्रैल

2.

ग्रीष्म

ज्येष्ठ-आषाढ़

मई-जून

3.

वर्षा

श्रावण-भाद्र

जुलाई-अगस्त

4.

शरद

आश्विन-कार्तिक

सितम्बर-अक्टूबर

5.

हेमंत

मार्गशीर्ष-पौष

नवम्बर-दिसम्बर

6.

शिशिर

माघ-फाल्गुन

जनवरी-फरवरी

 

आम्र वर्षा (Mango Shower) - कर्नाटक और केरल में ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते होते मानसून पूर्व होने वाले वर्षा फुहार . 

फूलो को बौछार - इस वर्षा से केरल और कर्नाटक के कहवा उत्पादक क्षेत्रो में कहवा के फूल खिलने लगते है . 

काल बैशाखी - ये असम और पश्चिम बंगाल में वैशाख के महीने में शाम को होने वाली विनाशकारी वर्षा .



Comments

Popular posts from this blog

समुद्री तट ( Sea Coast )

धुँआरे ( Fumaroles )

विश्व के प्रमुख देशो/स्थानों के पुराने एवं नये नाम