Union Budget 2022-23

 

केन्द्रीय बजट 2022-23 ( Union Budget 2022-23)

 

1 फरवरी 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केन्द्रीय बजट 2022-23 प्रस्तुत किया गया . वित्त मंत्री द्वारा इस बार 39.45 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया है . वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करते हुए अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री के सपने के मुताबिक आजादी के 100वें वर्ष में भारत कैसा हो इसका विजन तैयार किया गया है . इस बजट में 25 वर्ष के अमृत काल के दौरान देश के विकास की नीवं रखी गयी . 100 वर्ष के लिए ढांचागत विकास की रूप रेखा पर काम किया जा रहा है . 

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव मना रहे देश के 2047 (आजादी के 100 वर्ष) बहुत महत्वपूर्ण व भावनाओं से भरा वर्ष होगा . सरकार का लक्ष्य स्वतंत्रता के 100वें वर्ष में देश को विकास और समृद्धि की पूर्णता की ओर ले जाना है . पंचवर्षीय योजनाओं, औद्योगिकीकरण, हरित क्रांति, उदारीकरण से होते हुए हम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे है . डिजिटल क्रांति भी हो रही है . अत: 2047 के लिए हम  स्वाधीनता से स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे है . उसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट को पेश किया गया है .  

अगले 25 वर्ष भारत@100 के अमृत कल में प्रवेश करते हुए बजट 2022-23 में 4 प्राथमिकताओं के विकास पर जोर दिया गया है -

1. पीएम गतिशक्ति को बढ़ावा देना . 

2. समेकित विकास 

3. उत्पाद संवर्धन एवं निवेश, सनराइज अवसर, उर्जा संक्रमण और जलवायु कार्य 

4. निवेश को वित्तीय मद्द . 

बजट के महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार है -

  • बजट अनुमान 2021-22 - 34.83 लाख करोड़ रूपये.
  • बजट संशोधित अनुमान 2021-22 - 37.70 लाख करोड़ रूपये .
  • वर्ष 2022-23 में कुल अनुमानित व्यय 39.45 लाख करोड़ रूपये 
  • वर्ष 2022-23 में उधारी के आलावा कुल प्राप्तियां  - 22.84 लाख करोड़ रूपये 
  • आगामी वित्त वर्ष में 25000 किमी. लम्बे नए राजमार्ग बनाने की योजना . राजमार्ग विस्तार में 20 हजार करोड़ रूपये आवंटन . 
  • 3.8 करोड़ घरो में नल से जल देने की योजना .
  • कोरोना संकट के चलते किशोर खासकर गरीब वर्ग के बच्चे की बंद पड़ी शिक्षा को पटरी में लाने के लिये PM eविद्या के 'वन क्लास वन TV चैनल' प्रोग्राम को 12 से बढ़ा कर 200 टीवी चैनल करने की योजना . 
  • अगले तीन वर्षो में 400 नई वन्दे भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया जायेगा . 
  • आगामी वित्त वर्ष 2022-23 में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 80 लाख गरीबो को पक्का घर देना . 
  • गंगा के किनारे पांच किमी. चौड़े गलियारे में रसायन मुक्त व् प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने क योजना . 
  • 2023 को सरकार द्वारा मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है . 
  • फसल बीमा योजना के लिये 15500 करोड़ खर्च का अनुमान .
  • राष्ट्रीय टेलीमेडिसन मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम लांच करने के साथ देश भर में 23 टेली मेडिसन मेंटल हेल्थ सेंटर ऑफ़ एक्सलेंस लांच करने की घोषणा . 
  •  क्रिप्टो करेंसी और NFT से होने वाली आय पर 30% टैक्स लगाया गया है . इसके अतिरिक्त वर्चुयल डिजिटल एसेट्स के लेन-देन पर 1 फीसदी TDS भी लगेगा . 
  • वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक देश की अपनी डिजिटल करेंसी की शुरुआत करेगा जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अपने भाषण में 'डिजिटल रूपी' नाम दिया गया है . 
  • देश में शिक्षा के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना करने की घोषणा . 
  • राज्य कर्मचारियों के लिये NPS पर टैक्स राहत की सीमा 10 फीसदी से बढ़ा कर 14 फीसदी करने की घोषणा . 
  • रक्षा क्षेत्र में कैपेक्स का 68 फीसदी हिस्सा भारतीय कंपनियों के लिए सुरक्षित रहेगा . 
  • वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा GDP के 6.9 के बराबर रहेगा . जो पहले 6.8 रहने का अनुमान था . 
  • वित्त वर्ष 2022-23 में राजकोषीय घाटा GDP के 6.4% के बराबर रहने का अनुमान लगाया गया है . 
  • पूर्वोत्तर के विकास के लिए 1500 करोड़ रूपये आवंटित किये गये है . 
  • भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत अनुमानित की गयी है, जो सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है . 
  • वित्त वर्ष 2022-23 में 4 स्थानों पर मल्टीमाडल लोजिस्टिक पार्क बनाने के लिए PPP प्रारूप के जरियें संविदाएं प्रदान की जाएगी .
  • केन-बेतवा लिंक परयोजना के लिए 1400 करोड़ रूपये का आवंटन 
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के IPO को लाने की घोषणा . 
  • 5 वर्षो में 60 लाख नौकरियों का सृजन करना
  • वित्त वर्ष 2022-23 के लिए करमुक्त आय सीमा 2.5 लाख रूपये ही रहेगी . इस पर कोई बदलाव नही किया गया है . 
  • दो साल में रिटर्न अपडेट करने की अनुमति दी गयी है . 
  • 2.37 लाख करोड़ की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सीधे किसानो के बैंक खाते में जाएगी .
  • 5G मोबाइल देवा शुरू की जायेंगी . 
  • एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किये जायेंगे . 
  • 1.5 डाकघर कोर बैंकिंग से जुड़ेंगे .

 

केंद्र सरकार का व्यय बजट अनुमान 2022- 23

 

मद

राशि (राशि करोड़ रूपये में)

1.

ब्याज

9,40,651

2.

रक्षा

3,85,370

3.

परिवहन

3,51,851

4.

राज्यों को हस्तांतरित

3,34,339

5.

मुख्य अनुदान

3,17,866

6.

पेंशन

2,07,132

7.

ग्रामीण विकास

2,06,293

8.

कर प्रशासन

1,71,677

9.

कृषि एवं कृषि संबंधी

1,51,521

10.

गृह मामले

1,27,020

11.

शिक्षा

1,04,278

12.

स्वास्थ्य

86,606

13.

सुचना प्रौद्योगिकी

एवं दूरसंचार  

79,887

14.

शहरी विकास

76,549

15.

केंद्र शासित

58,757

16.

व्यापर एवं उद्योग

53,116

17.

सामाजिक कल्याण

51,780

18.

उर्जा

49,220

19.

वैज्ञानिक विभाग

30,571

20.

वित्त

21,354

21.

विदेशी मामलें

17,250

22.

योजना एवं सांख्यिकी

5,720

23.

पूर्वोत्तर राज्यों की विकास दर

2,800

24.

अन्य

1,13,301

 

कुल योग  

39,44,909

 

रुपये का हिसाब-किताब 

रुपया कहाँ से आयेगा (रूपये के 100 पैसो का लेखा-जोखा)

1. 35 पैसा उधार एवं अन्य देयताओ से . 

2. 16 पैसा वस्तु एवं सेवा कर से 

3. 15 पैसा - आय कर से 

4. 15 पैसा - कारपोरेशन टैक्स से 

5. 7 पैसा - केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से . 

6. 5 पैसा गैर राजस्व शुल्क से 

7. 5 पैसा - सीमा शुल्क से . 

8. 2 पैसा - गैर ऋण पूंजी से . 

 

रुपया कहाँ जायेगा (रूपये के 100 पैसो का लेखा-जोखा) 

1. 20 पैसा - ब्याज भुगतान पर . 

2. 17 पैसा कर और शुल्को में राज्यों का हिस्सा 

3. 15 पैसा - सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम पर 

4. 10 पैसा - वित्त आयोग और अन्य अंतरण .

5. 9 पैसा अन्य व्यय पर . 

6. 9 पैसा केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं पर .

7. 8 पैसा - सब्सिडी पर . 

8. 8 पैसा - रक्षा क्षेत्र पर .

9. 4 पैसा - पेंशन पर .


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .

धन्यवाद . 

Comments

Popular posts from this blog

समुद्री तट ( Sea Coast )

धुँआरे ( Fumaroles )

विश्व के प्रमुख देशो/स्थानों के पुराने एवं नये नाम