अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखायें (International Borders)

 अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखायें


संसार में अनेक ऐसे देश है, जिनके बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखायें ऐतिहासिक पूर्वाग्रहों एवं विवाद के कारण चर्चा में रहती है या रही है . इस कारण यह प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है . 

यहाँ पर विश्व की प्रमुख चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं का विवरण दिया जा रहा है -

1. मैंनरहीन रेखा - सोवियत रूस और फिनलैंड के बीच की सीमा रेखा . 

2. हिंडनबर्ग रेखा - प्रथम विश्व युद्ध के समय में तय यह सीमा रेखा जर्मनी-पोलैंड के मध्य सीमा निर्धारण करती है . 

3. मैगीनॉट रेखा - फ़्रांस द्वारा खीची गई जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा . 

4. ओडरनीसे रेखा - पूर्वी जर्मनी और पोलैंड के बीच की सीमा रेखा . 

5. सीगफ्रायड रेखा - द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व फ़्रांस और जर्मनी के बीच पर सीमा पर दीवारों, मीनारों और सैन्य चोकियों से घिरी प्रतिरक्षा जो जर्मनी के द्वारा निर्मित्त की गयी थी . 

6. ड्यूरेंड रेखा - पूर्व में भारत और अफगानिस्तान के मध्य किन्तु वर्तमान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मध्य की सीमा रेखा . सन 1896 में ब्रिटेन के सर मार्टिगर ड्यूरेंड के द्वारा यह सीमा रेखा निर्धारित की गयी थी . इस रेखा को अफगानिस्तान से स्वीकार नहीं करता है . 

7. मैकमोहन रेखा - 1914 में सर  मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा रेखा को एक समझौते के तहत निर्धारित किया था . इस सीमा रेखा को चीन समय-समय पर अस्वीकार करता रहा है . 

8. रेडक्लिफ रेखा - यह सीमा रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा का निर्धारण करती है . 15 अगस्त 1947 को रेडक्लिफ द्वारा इस सीमा रेखा का निर्धारण किया गया है . यह विश्व सबसे अशान्त सीमा रेखाओं में से मानी जाती है . 

9. 49वी समान्तर रेखा - संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा के मध्य की सीमा रेखा . यह सीमा रेखा विश्व की सबसे शान्त सीमा रेखा मानी जाती है . 

10. 141 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा - अलास्का  (संयुक्त राज्य अमेरिका) और कनाडा के बीच की सीमा रेखा . 

11. 17 वीं समान्तर रेखा - उत्तरी वियतनाम और दक्षिण वियतनाम के बीच की सीमा रेखा  .

12. 24वीं समान्तर रेखा - भारत में गुजरात में कच्छ के पास, जिसे पाकिस्तान, भारत-पाक के बीच की सीमा रेखा मानता है किन्तु इसे भारत अस्वीकार करता है .

13. 38वीं सामान्तर रेखा - उत्तरी कोरिया और दक्षिण  कोरिया के मध्य की सीमा रेखा . यह एक अशान्त सीमा रेखा है .

उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 


Comments

Popular posts from this blog

समुद्री तट ( Sea Coast )

धुँआरे ( Fumaroles )

विश्व के प्रमुख देशो/स्थानों के पुराने एवं नये नाम