CURRENT AFFAIRS MARCH 2021
CURRENT AFFAIRS MARCH 2021
इस ब्लॉग में CURRENT AFFAIRS MARCH 2021 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग RO/ARO, PET, SSC, RAILWAY, पुलिस-SI, शिक्षक भर्ती परीक्षा आदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी , ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।
सरस्वती सम्मान 2020
मार्च 2021 को 30वें सरस्वती सम्मान 2020 की घोषणा कर दी गयी . इस बार मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिंबाले को उनके उपन्यास ‘सनातन’ के लिये सरस्वती सम्मान 2020 प्रदान किया गया .
वर्ष 2019 का 29वा सरस्वती सम्मान सिंधी साहित्यकार वासुदेव मोही को उनके कहानी संग्रह ‘चेकबुक’ के लिये दिया गया .
सरस्वती सम्मान की स्थापना 1991 में की गयी तथा सर्वप्रथम यह सम्मान डॉ. हरिवंश राय बच्चन को उनकी आत्मकथा
‘क्या भुलूँ क्या याद करूँ’ के लिये दिया गया था .
सरस्वती सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है तथा इस सम्मान के अंतर्गत 15 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है .
सरस्वती सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखको की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है .
वर्ष 2018 का 28वा सरस्वती सम्मान तेलुगु कवि डॉ. के शिवा रेड्डी को उनके काव्य संग्रह ‘पक्की ओतिगिलिते’ के लिये दिया गया .
युद्ध अभ्यास वज्र प्रहार
भारत और अमेरिका के विशेष बलों के बीच मार्च 2021 में हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के बकलोह में वज्र प्रहार नाम से एक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया . यह वज्र प्रहार का 11वा संस्करण था .
Echo और Bifrost
फेसबुक द्वारा दक्षिण पूर्वी एशिया को उत्तरी अमेरिका से जोड़ने, डेटा क्षमता बढ़ाने और इन्टरनेट प्रमाणिकता में सुधार करने के लिये दो अंडरसी इंटरनेट केबल लगाने की योजना बनाई गयी है . इन दो केबल को “Echo” और “Bifrost” नाम दिया गया है .
स्वेज नहर प्रकरण 2021
Ever Given – एक विशाल कार्गो जहाज ‘MV Ever Given’ मार्च 2021 में स्वेज नहर में फंस गया, जिससे स्वेज नहर जल मार्ग पर एक लम्बा समुद्री जाम लग गया . Ever Given कार्गो जहाज ताईवान की शिपिंग कंपनी Ever Green का है और पनामा में पंजीकृत है .
स्वेज नहर मार्ग विश्व का सबसे व्यस्त नहर जल मार्ग है, जिससे सम्पूर्ण विश्व का लगभग 12% समुद्री व्यापार होता है .
स्वेज नहर का निर्माण 1869 में फ्रांसीसी इंजीनियर फर्दिनेंड के द्वारा किया गया था . वर्तमान में इस नहर पर मिस्र ( Egypt ) का अधिकार है .
स्वेज नहर भूमध्य सागर एवं लाल सागर को तथा पोर्ट सईद एवं अल-स्वेज बंदरगाह को जोड़ती है .
स्वेज नहर 193.3 किमी. लम्बी एवं 205 किमी. चौड़ी है .
विश्व की सबसे व्यस्त नहर जर्मनी की कील नहर है, जो उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोडती है .
वर्तमान में विश्व की सबसे लम्बी नहर चीन की बीजिंग-हांगझू ग्रैंड नहर है, जो 1776 किमी. लम्बी है .
ला पेरोस’ ( La Perouse )
‘ला पेरोस’ ( La Perouse ) – भारतीय नौसेना के साथ फ़्रांस के नेतृत्व वाली नौसैनिक ड्रील, जो बंगाल की खाड़ी में की जा रही है . इसमें जापान, ऑस्ट्रेलिया एवं संयुक्त राज्य अमेरिका भी भाग ले रहे है .
‘वरुण’ – भारत और फ़्रांस का एक नौसैनिक अभ्यास जिसमे संयुक्त अरब अमीरात भी भाग ले रहा है .
पृथ्वी घंटा दिवस (Earth Hour Day)
पृथ्वी घंटा दिवस ( Earth Hour Day ) – 27 मार्च 2021 को सम्पूर्ण विश्व में मनाया गया तथा इस दिन 8:30pm – 9:30pm के बीच light off की गयी .
यह दिवस प्रत्येक वर्ष मार्च के आखरी शनिवार को मनाया जाता है .
इसका मुख्य उद्देश्य उर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है .
व्यास सम्मान 2020
व्यास सम्मान – हिंदी लेखक प्रो. शरद पगारे को वर्ष 2020 का 30वा व्यास सम्मान दिये जाने की घोषणा की गयी है . उन्हें यह सम्मान उनके उपन्यास ‘ पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी’ के लिये दिया जायेगा .
प्रथम व्यास सम्मान 1991 में प्रगतिवादी आलोचक रामविलास शर्मा को उनकी रचना ‘भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी’ को प्रदान किया गया .
व्यास सम्मान के. के. बिरला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है तथा इस पुरस्कार के अंतर्गत 4 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है तथा साथ में स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है .
वर्ष 2019 का व्यास सम्मान हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास 'कागज की नाव' के लिये दिया गया .
न्यूजीलैंड में माताओं को गर्भपात या जन्म के बाद भुगतान सहित छुट्टी (Paid leave) का अधिकार दिया
मार्च 2021 में न्यूजीलैंड की संसद द्वारा माताओं को गर्भपात या जन्म के बाद भुगतान सहित छुट्टी ( Paid leave ) का अधिकार दिया है . इसी के साथ भारत के बाद इस प्रकार का कानून पारित करने वाला न्यूजीलैंड विश्व का दूसरा देश बन गया है .
राज्य सरकारों से सम्बंधित महत्वपूर्ण योजनाएं -
1. गौधन न्याय योजना – छत्तीसगढ़
2. इंद्रा रसोई योजना – राजस्थान
3. दीदी वाहिनी सेवा योजना – मध्य प्रदेश
4. सुपोषित माँ अभियान – राजस्थान
5. किसान मित्र योजना – हरियाणा
6. मुख्यमंत्री चिरंजीव योजना – राजस्थान
7. जल निश्चय योजना – बिहार
8. अटल कैंटीन योजना – हरियाणा
9. शिशु मृत्यु दर रोकने के लिये ‘SAANS’ अभियान – मध्य प्रदेश
10. एक जिला एक शिल्प अभियान – मध्य प्रदेश
11. मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना – उत्तराखण्ड
12. शिव थाली योजना – महाराष्ट्र
13. एनीमिया एवं कुपोषण को रोकने के लिए ‘SAAMAR’ अभियान – झारखण्ड
14. जगन्ना विद्या कनुका योजना – आंध्र प्रदेश
15. जीवन शक्ति योजना – मध्य प्रदेश
चर्चित पुस्तकें (Famous Books)
1. Jungle Nama – अमिताभ घोष
2. My Life My Mission – बाबा रामदेव
3. A Promised Land – बराक ओबामा
4. My Encounters in Parliament – भालचन्द्र मंगेकर
5. The Commonwealth of Cricket – रामचन्द्र गुहा
6. Karmayoddha Granth – अमित शाह
7. Samundar Samawe Boond Mein – Om Birla
8. The Battle of Belonging – शशि थरूर
9. National Security Challenges – जनरल एम.एम. नरवाने
10. Young Scholars Perspectve - जनरल एम.एम. नरवाने
11. Shuggie Bain – डग्लस स्टुअर्ट
12. Burnt Sugar – अवनी दोशी
13. Over Draft : Saving the Indian Saver – उर्जित पटेल
14. A Song India – रस्किन बांड
15. The Presidential Years 2012-2017 – प्रणव मुखर्जी
16. Third Pillar – डॉ. रघुराम राजन
17. Fault Lines - डॉ. रघुराम राजन
18. Saving Capitalism from the CAPITALISTS - डॉ. रघुराम राजन
19. I Do What I Do - डॉ. रघुराम राजन
20. EXAMS WARRIORS - नरेन्द्र मोदी
21. Jyotipunj - नरेन्द्र मोदी
22. Convenient Action - नरेन्द्र मोदी
23. सनातन – डॉ. शरणकुमार लिंबाले
24. चेकबुक – वासुदेव मोही
25. पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी – शरद पगारे
26. कागज की नाव – नासिरा शर्मा
27. टोकरी में दिगन्त:थेरीगाथा – अनामिका
Osm sir
ReplyDelete