Posts

Showing posts from July, 2021

अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखायें (International Borders)

  अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखायें संसार में अनेक ऐसे देश है, जिनके बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखायें ऐतिहासिक पूर्वाग्रहों एवं विवाद के कारण चर्चा में रहती है या रही है . इस कारण यह प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है .  यहाँ पर विश्व की प्रमुख चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं का विवरण दिया जा रहा है - 1. मैंनरहीन रेखा - सोवियत रूस और फिनलैंड के बीच की सीमा रेखा .  2. हिंडनबर्ग रेखा - प्रथम विश्व युद्ध के समय में तय यह सीमा रेखा जर्मनी-पोलैंड के मध्य सीमा निर्धारण करती है .  3. मैगीनॉट रेखा - फ़्रांस द्वारा खीची गई जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा .  4. ओडरनीसे रेखा - पूर्वी जर्मनी और पोलैंड के बीच की सीमा रेखा .  5. सीगफ्रायड रेखा - द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व फ़्रांस और जर्मनी के बीच पर सीमा पर दीवारों, मीनारों और सैन्य चोकियों से घिरी प्रतिरक्षा जो जर्मनी के द्वारा निर्मित्त की गयी थी .  6. ड्यूरेंड रेखा - पूर्व में भारत और अफगानिस्तान के मध्य किन्तु वर्तमान में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मध्य की सीमा रेखा . सन 1896 में ब्रिटेन के सर...

भारत में स्थित दर्रे

   भारत में स्थित प्रमुख दर्रा -  (Important Passes in India)  किसी पर्वत या पहाड़ी में स्थित अनुप्रस्थ संकरी द्रोणी (Transverse Narrow Basin) व निकला हुआ भाग जिससे होकर स्थल मार्ग गुजरता है उसे दर्रा (Pass) के नाम से जाना जाता है . प्राचीन काल में जब वर्तमान परिवहन के साधन नहीं थे पर्वतीय या पहाड़ी क्षेत्र एवं भू-आवेष्ठित क्षेत्र के लोग  एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए इन संकरे ढलान वाले आवागमन के मार्गो का उपयोग करते थे, जिन्हें दर्रा कहा जाता है . अभी भी पर्वतीय राज्यों में इनका प्रयोग होता है . पर्वतीय भागो में दर्रो को 'ला' कहा जाता है तथा तथा दक्षिण भारत में इन्हें घाट कहा जाता है . जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में स्थित दर्रे   1. काराकोरम दर्रा  -  काराकोरम दर्रा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख क्मेंषेत्र में काराकोरम पहाड़ियों के मध्य स्थित है . यह भारत का सबसे ऊँचा (5664 मी.) दर्रा है . इस दर्रे से होकर यार कन्द तथा तारिम बेसिन को मार्ग जाता है . 2. चांग ला दर्रा - चांग ला दर्रा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित है . वाहनों के आने-जाने के...

CURRENT AFFAIRS MARCH 2021

CURRENT AFFAIRS MARCH 2021  इस ब्लॉग में    CURRENT AFFAIRS MARCH 2021 से  सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी  प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग RO/ARO, PET, SSC, RAILWAY, पुलिस-SI, शिक्षक भर्ती परीक्षा आदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी , ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है । सरस्वती सम्मान 2020 मार्च 2021 को 30वें सरस्वती सम्मान 2020 की घोषणा कर दी गयी . इस बार मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिंबाले को उनके उपन्यास ‘ सनातन ’ के लिये सरस्वती सम्मान 2020 प्रदान किया गया . वर्ष 2019 का 29वा सरस्वती सम्मान सिंधी साहित्यकार वासुदेव मोही को उनके कहानी संग्रह ‘ चेकबुक ’ के लिये दिया गया . सरस्वती सम्मान की स्थापना 1991 में की गयी तथा सर्वप्रथम यह सम्मान डॉ. हरिवंश राय बच्चन को उनकी आत्मकथा ‘ क्या भुलूँ क्या याद करूँ ’ के लिये दिया गया था .   सरस्वती सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है तथा इस सम्मान के अंतर्गत 15 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है . सरस्वती सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित...

भूमध्य रेखा पर स्थित देश

  भूमध्य रेखा (Equator) पर स्थित देश  भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा (Equator)   (0 डिग्री अक्षांश)  कुल 13 देशो से होकर गुजरती है, जो इस प्रकार है -   दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश - इकवाडोर, कोलम्बिया, ब्राजील अफ्रीका महाद्वीप के देश - गैबन, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, सोमालिया . एशिया महाद्वीप के देश - मालदीव, इंडोनेशिया, किरीबाती, साओटॉम और प्रिंसिप  कर्क रेखा  (Tropic of Cancer) पर स्थित देश   कर्क रेखा (Tropic of Cancer)   (23 1/2 डिग्री उत्तरी अक्षांश)  कुल 18 देशो से होकर गुजरती है, जो इस प्रकार है - उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के देश - हवाई द्वीप (स. रा. अमेरिका), मैक्सिको, बहमास . अफ्रीका महाद्वीप के देश - माली, माँरीतानिया, नाइजर, अल्जीरिया,चाड, लीबिया, मिस्र . एशिया महाद्वीप के देश - सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन, ताइवान .  मकर रेखा (Tropic of Capricorn)  पर स्थित देश   मकर रेखा (Tropic of Capricorn) (23 1/2 डिग्री दक्षिणी अक्षांश)...