घाटियाँ (Valleys) क्या होती है ?

घाटियाँ (Valleys)

धरातल पर पर्वतो, पठारो एवं मैदानो के बीच हिमानी, भू-गतियों एवं नदियों द्वारा निर्मित्त अवतलित स्थानो को घाटी (Valleys) कहा जाता है । उत्पत्ति, अवस्था, स्वरूप एवं स्थिति के आधार पर घाटियों को कई प्रकार मे विभक्त किया जाता है । जो इस प्रकार है –

1. V आकार की घाटी (V Shaped Valley) – नदियाँ अपनी यौवनावस्था मे पर्वतीय क्षेत्रो मे लम्बवत अपरदन (Vertical Erosion) द्वारा गहरी एवं संकीर्ण घाटियों का निर्माण करती है । जिनका आकार अँग्रेजी वर्णमाला के अक्षर V आकार का होता है, इसलिय इस प्रकार की घाटियों को V आकार की घाटी के नाम से अभिहित किया जाता है ।

2. U आकार की घाटी (U Shaped Valley)  - U आकार की घाटी का निर्माण हिमनद क्षेत्रो मे अपरदन से होता है । V आकार की घाटियों मे हिमानी द्वारा शैले घिसती जाती है और शैल बाहुओ के अग्र भाग एवं तीव्र धारें घिस-घिस कर चिकने और सीधे हो जाते है । जिससे ये घाटियाँ U आकार मे परिवर्तित हो जाती है ।

3. लटकती घाटी (Hanging Valley)- जब हिमनद की मुख्य घाटी के तल से उसमे मिलने वाली सहायक घाटियों के तल अधिक उचे होते है तो सहायक घाटियाँ, मुख्य घाटी पर लटकती हुई प्रतित होती है । इस कारण इन घाटियों को लटकती घाटी (Hanging Valley) कहते है । लटकती घाटी (Hanging Valley) को बहिर्लम्बी घाटी एवं निलम्बित घाटि भी कहा जाता है ।

4. प्रपाती घाटी – हिम के पिघलने पर जब लटकती घाटियों (Hanging Valley) से जल निचली घाटी मे गिरता है तो प्रपात का निर्माण होता है इस प्रकार से बनी घाटियाँ प्रपाती घाटियाँ कहलाती है । वास्तव मे प्रपाती घाटी लटकती घाटी का ही एक रूप है ।

5. अंधी घाटी (Blind Valley) - जब नदी के प्रवाह मार्ग के बीच मे विलय रंध्र (Shallow Holes) आ जाते है, तो पूरी नदी उनमे गिर कर विलीन हो जाती है और विलुप्त हो जाती है । ये ही विलुप्त जल धाराएँ बाद मे पातालीय नदी का रूप ले लेती है और अंदर ही अंदर बहते हुए सागर तक पहुँच जाती है । इस प्रक्रिया द्वारा जो शुष्क क्षेत्र बनता है, उसे अंधी घाटी (Blind Valley) कहते है ।

6. भ्रंश घाटी (Rift Valley) – जब दो सामान्तर भ्रंशों का मध्यवर्ती भाग नीचे धस जाता है तो उसे भ्रंश घाटी या द्रोणी कहते है । भ्रंश घाटी का प्रमुख उदाहरण पूर्वी अफ्रीका की भ्रंश घाटी है जो विश्व की सबसे बड़ी एवं चौड़ी भ्रंश घाटी है । इसे महान भ्रंश घाटी (Great Rift Valley) भी कहा जाता है । यह भ्रंश घाटी एशिया में उत्तरी सीरिया से आरम्भ हो होकर जॉर्डन घाटी, अकाबा की खाड़ी लाल सागर अबीसीनिया और पूर्वी अफ्रीका होते हुए जाम्बेजी नदी तक लगभग 5 हजार किमी. तक फैली है ।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) मे कैलिफोर्निया क्षेत्र मे स्थित मृत घाटी (Death Valley), एशिया मे इस्राइल एवं जॉर्डन के मध्य स्थित मृत सागर (Dead Sea) एवं दक्षिण ऑस्ट्रेलिया मे स्थित स्पेन्सर की खाड़ी भ्रंश घाटी (Rift Valley) के प्रमुख उदाहरण है । 

विश्व की अन्य प्रसिद्ध भ्रंश घाटियों मे जर्मनी मे वॉसजेस एवं हार्ज़ पर्वत और ब्लैक फॉरेस्ट एवं ओडेन-वाल्ड पर्वतो के बीच राइन नदी की भ्रंश घाटी, रूस मे बैकाल झील भ्रंश घाटी, स्कॉटलैंड मे मिडलैंड भ्रंश घाटी (Midland Rift Valley) तथा भारत मे नर्मदा, ताप्ती एवं दामोदर नदी की भ्रंश घाटी प्रमुख है ।

भ्रंश घाटी को जर्मनी मे ग्रैबन (Graben) के नाम से जाना जाता है ।

सर्वप्रथम ग्रेगोरी (Gregory) नामक भू-गर्भशास्त्री द्वारा पूर्वी अफ्रीका की महान भ्रंश घाटी (Great Rift Valley) के आधार पर भ्रंश घाटी शब्द का प्रयोग किया गया था ।

मृत घाटी (Death Valley) – मृत घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के कैलिफोर्निया राज्य के दक्षिण पूर्व मे नेवादा की सीमा के पास स्थित है । यह मोजेव मरुस्थल मे स्थित है और यह विश्व के सबसे निचले, शुष्क एवं गर्म स्थानो मे से एक है । यह अफ्रीका के लीबिया के अल-अजीजिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे गर्म स्थान मापा गया है । मृत घाटी के भीतर स्थित बैडवॉटर नामक बेसिन सबसे निचला स्थान है जो समुद्र तल से 282 फिट (86.0 मीटर) गहरा है । इसका क्षेत्रफल लगभग 3000 वर्ग मील है । यहाँ पर डेथ वैली नेशनल पार्क, मोजेव एवं कोलोरेडों बायोस्फियर रिजर्व प्रमुख है । संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) मे कैलिफोर्निया क्षेत्र मे स्थित मृत घाटी (Death Valley) को 'शैतान का गोल्फ कोर्ट' भी कहा जाता है ।

 

7. रैम्प घाटी (Ramp Valley) – इस प्रकार की घाटी का निर्माण उस स्थिति मे होता है जब दो भ्रंश रेखाओं के बीच का स्तम्भ यथा स्थिति मे ही रहे परन्तु संपीडनात्मक बल के कारण किनारे के दोनों स्तम्भ ऊपर उठ जाते है । तो इस प्रकार से बनी घाटी रैम्प घाटी (Ramp Valley) कहलाती है ।


विश्व मे स्थित प्रमुख घाटियों की अवस्थिति का सारणीगत विवरण निम्नलिखित दिया जा रहा है - 


 

विश्व की प्रमुख घाटियाँ

अवस्थिति

1.

ग्रेट रिफ्ट घाटी

अफ्रीका

2.

पो घाटी

इटली

3.

एब्रो घाटी

स्पेन

4.

ग्रैंड घाटी

संयुक्त राज्य अमेरिका

5.

काले बांसो की घाटी

चीन

6.

महिमा घाटी

नेपाल

7.

चितवन घाटी

नेपाल

8.

काठमाण्डू घाटी

नेपाल

9.

लोइरे घाटी

फ्रांस

10.

कंगारू घाटी

न्यू साउथवेल्स (ऑस्ट्रेलिया)

11.

शिकारी (Hunter) घाटी

न्यू साउथवेल्स (ऑस्ट्रेलिया)

12.

ब्लैक वुड घाटी

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

13.

कापर्टी घाटी

न्यू साउथवेल्स (ऑस्ट्रेलिया)

14.

वोल्गन घाटी

न्यू साउथवेल्स (ऑस्ट्रेलिया)

15.

किंग घाटी

संयुक्त राज्य अमेरिका

16.

मृतक घाटी (Death Valley)

कैलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका)

17.

रैबिट घाटी

संयुक्त राज्य अमेरिका

18.

सान जुआन घाटी

संयुक्त राज्य अमेरिका

19.

भूकम्प (मरुस्थलीय) घाटी

कैलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका)

20.

प्लीजेंट घाटी

संयुक्त राज्य अमेरिका

21.

हम्बर घाटी

कनाडा

22.

दस चोटियों की घाटी

कनाडा

23.

पंजशीर घाटी

अफगानिस्तान

24.

स्वात घाटी

पाकिस्तान

25.

हूंजा घाटी

पाकिस्तान

26.

राजाओ की घाटी

मिस्र (इजीप्ट)

27.

बटरफ्लाई घाटी

हांगकांग (चीन)

28.

हैपी घाटी

हांगकांग (चीन)

29.

सेक्रेड घाटी

पेरु

30.

बादा घाटी

इन्डोनेशिया

31.

महान अप्लेशियन घाटी

संयक्त राज्य अमेरिका

 संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित किंग नदी की घाटी शराब उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है . 


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

समुद्री तट ( Sea Coast )

भारतीय इतिहास - आधुनिक भारत (Morden India)

भारत की प्रमुख संस्थाएं : संस्थापक व स्थापना वर्ष