Attorney General of India : R. Venkataramani
भारत के म हान्यायवादी : आर. वेंकटरमणि (R. Venkataramani : Attorney General of India) भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता आर.वेंकटरमणि को भारत का महान्यायवादी (Attorney General) बनाया गया है . उन्होंने 1 अक्टूबर 2022 से भारत में शीर्ष कानून अधिकारी का पद संभाला . आर.वेंकटरमणि भारत के 16वें महान्यायवादी (Attorney General) नियुक्त किये गये है . आर.वेंकटरमणि ने निवर्तमान महान्यायवादी (Attorney General) के. के. वेणुगोपाल का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल 30 सितम्बर 2022 को समाप्त हो गया . R. Venkataramani भारत के महान्यायवादी (Attorney General of India) संविधान के भाग 5 में एवं अनुच्छेद 76 महान्यायवादी ( Attorney General ) के बारे में प्रावधान किया गया है . महान्यायवादी से सम्बन्धित प्रावधान ब्रिटेन के संविधान से लिया गया है . महान्यायवादी भारत सरकार का सर्वोच्च या प्रथम विधि अधिकारी है होता है . भारत का महान्यायवादी सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष भारत सरकार का मुख्य क़ानूनी सलाहकार और उसका प्रधान अधिवक्ता होता है . महा...