बजट शब्दावलियाँ (Budget Terms)
बजट शब्दावलियाँ ( Budget Terms) बजट शब्दावली : आसान भाषा में जानें इनका मतलब , बजट समझने में मिलेगी मदद बजट पढने स पहले इनसे जुड़ें कुछ अहम शब्दों का अर्थ जान लेना जरूरी है आपके लिए , जिससे इसे समझने में आपको मदद मिलेगी . 1. राजकोषीय घाटा ( Fiscal Deficit) - जब बजटीय घाटे में उधार और अन्य देयताओं को जोड़ दिया जाता है तब राजकोषीय घाटा प्राप्त होता है . राजकोषीय घाटा = बजटीय घाटा +उधार और अन्य देयताएं कमाई कम और खर्च ज्यादा होने पर सरकार को घाटे में माना जाना है . और इस अंतर को राजकोषीय घाटा कहा जाता है . यदि कमाई ज्यादा हो तो वह राजकोषीय मुनाफा कहलाता है . 2. राजस्व घाटा ( Revenue Deficit) - कुल राजस्व प्राप्ति की तुलना में कुल राजस्व व्यय जितना अधिक होता है उसे राजस्व घाटा कहा जाता है . राजस्व घाटा = राजस्व प्राप्तियाँ - राजस्व व्यय = [कर राजस्व + कर भिन्न राजस्व] सरकार के लक्ष्य से कम कमाई होने को राजस्व घाटा कहा जाता है . 3. बजटीय घाटा ( Budgetary Deficit) -...